चुनाव हारने के बाद मीडिया के सामने आई सीएम ममता बनर्जी, कहा- मैं इस्तीफा नहीं दूँगी
विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि "मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं,

kolkata
8:07 PM, May 5, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है । विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि "मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं, मैं राजभवन नहीं जाऊँगी... सवाल ही नहीं उठता। नहीं। अब, मैं यह भी कहना चाहती हूँ कि हम चुनाव नहीं हारे। यह हमें हराने की उनकी कोशिश है। आधिकारिक तौर पर, चुनाव आयोग के ज़रिए, वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं।"
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को 'विलेन' बताते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही ।
उन्होंने ईवीएम में हेरफेर, वोटर्स लिस्ट से लाखों नाम हटाने और मतगणना केंद्रों पर हिंसा का दावा किया।




