ओबीसी एसोसिएशन द्वारा रेलवे DTM चोपन को स्थानांतरण होने पर सम्मानित विदाई दिया गया
सहायक यातायात प्रबंधक( DTM ) चोपन, मो तौसीफ उल्लाह को स्थानांतरण होने पर उनके कार्यों से प्रभावित होकर ओबीसी एसोसिएशन द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

sonbhadra
11:44 AM, February 10, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन ( सोनभद्र) । सोमवार को ओबीसी एसोसिएशन (रेलवे) कार्यालय सिंगरौली पर सहायक यातायात प्रबंधक( DTM ) चोपन, मो तौसीफ उल्लाह को स्थानांतरण होने पर उनके कार्यों से प्रभावित होकर ओबीसी एसोसिएशन द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर DTM साहब ने अपने संबोधन में कहा कि हर कर्मचारी का रेल में एक महत्व हैं कोई छोटा बड़ा नहीं है जैसे पॉइंट्समैन अगर पाइप नहीं काटेंगे जोड़ेंगे तो रेल रुक जाएगी उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी का बहुत आभार जताया । इस कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष जैसे महदेईया स्टेशन अधीक्षक अमन कुमार, अरविंद कुमार, अमितेश कुमार सिंह(TI) सुमंत चक्रवर्ती(CWS), आमोद कुमार (IOW), मनोज कुमार( TL ), KN सिंह( SSE), गौरव कुमार, ऋषि सिंह, सुधांशु कुमार, रामजी सिंह, लालेश्वर राय, SJ मौर्या संजीव कुमा, सुनील कुमार तथा ओबीसी एसोसिएशन प्रतिनिध चंद्रजीत कुमार, शिव कुमार, मोबिल हक, मनोज कुमार, विकाश कुमार राजकिशोर कुमार, प्रदीप कुमार, आदि उपस्थित थे ।



