यूजीसी के नये नियम से आहत अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगी इच्छामृत्यु
यूजीसी के नये नियम को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूजीसी को लेकर देश में एक अलग तरह का माहौल भी बन चुका है । पूरे देश में सिर्फ एक आवाज गूंज रही है ।

ayodhya
7:50 PM, January 27, 2026
यूजीसी के नये नियम को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूजीसी को लेकर देश में एक अलग तरह का माहौल भी बन चुका है । पूरे देश में सिर्फ एक आवाज गूंज रही है कि इस काले कानून को वापस लो। इसी बीच धर्म नगरी अयोध्या में भी इस कानून का विरोध देखने को मिल रहा है। इस बीच अयोध्या के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर UGC से जुड़े प्रस्ताव को वापस लेने या फिर उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।
आपको बतादें कि यूजीसी के नये नियम को लेकर जहां सोमवार को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने इस्तीफा दे दिया है वहीं मंगलवार को जीएसटी के कमिश्नर ने भी योगी के समर्थन में त्यागपत्र दे दिया है।



