IND vs ENG T20 WC : भारत इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से पराजित कर दिया।

mumbai
11:18 PM, March 5, 2026
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से पराजित कर दिया। इसी के साथ भारत फाइनल में पहुँच गया जहाँ उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बैटिंग करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी का आमंत्रण पाकर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा (9) एक बार फिर नाकाम रहे। अगले ही ओवर में संजू सैमसन को एक जीवनदान भी मिला। कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद तो संजू ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। ईशान किशन ने भी उनका भरपूर साथ दिया। दोनों ने 45 गेंदों पर 97 रन जोड़े।
भारत ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।
भारत के 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई । इस तरह भारत ने इस मैच को 7 रनों से जीत लिया।
इंग्लैंड के लिए जैकेब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे। भारतीय टीम अब फाइनल में 8 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना करेगी।



