भारत वेस्टइंडीज को हराकर पहुंचा सेमीफाइनल में, इंग्लैंड से होगा मुकाबला
कोलकाता के ईडन गार्डन में संजू सैमसन का ब्लॉकबस्टर शो देखने को मिला, जिसके दम पर भारत ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

kolkata
12:32 AM, March 2, 2026
कोलकाता के ईडन गार्डन में संजू सैमसन का ब्लॉकबस्टर शो देखने को मिला, जिसके दम पर भारत ने जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में टॉस टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए और टीम इंडिया को 196 रनों का लक्ष्य दिया और टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते ही इसे हासिल किया । 5 विकेट से मैच जीतकर भारत सुपर-8 ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी, जबकि वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हुआ।
भारत के लिए संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनालने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, उन्होंने 15 बॉल पर 27 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 18 रन की छोटी सी पारी आई। हार्दिक ने केवल 14 बॉल पर 17 रन बनाए, हालांकि जीत से पहले ही वे आउट हो गए। शिवम दुबे ने केवल 4 बॉल पर 8 रन बनाए और दो चौके लगाए।



