इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है । ईरान कैबिनेट ने खामेनेई की मौत पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।

iran
10:59 AM, March 1, 2026
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है । ईरान कैबिनेट ने खामेनेई की मौत पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की भी मौत की मौत की खबर है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात दावा किया था कि खामेनेई का खत्मा हो चुका है। ईरान की स्थानीय मीडिया की मानें तो खामेनेई की मौत शनिवार सुबह हुए अमेरिकी इजरायल हमलों में ही हो गई थी। इसके बाद ईरान से बगदाद तक लोग खामेनेई की मौत का मातम मनाने सड़कों पर उतर आए हैं।
इजरायल में भारतीय राजदूत ने कहा कि सभी को सलाह दी जाती है कि वे एडवाइजरी और लोकल अथॉरिटी के निर्देशों का पालन करें। भारत ने हमेशा एक असरदार इवैक्युएशन मिशन चलाया है, जब भी मुश्किल समय में उसके नागरिकों को घर लौटने में मदद की जरूरत पड़ी है।



