Shahjahanpur news : कंप्यूटर रिपेयर के लिए निकाले करीब 11 हजार रुपए,पंचायत सहायक दबी जुबान बोली अभी तक नहीं खराब हुआ कंप्यूटर, मामला संदिग्ध
ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान ने कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के कंप्यूटर की मरम्मत के लिए करीब 11 हजार रुपए निकाले हैं जो संदेह के घेरे में हैं।

shahjahanpur
6:52 PM, January 30, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
---कंप्यूटर कब्जे में लेकर कराई जाए टेक्निकल जांच तो खुल सकती है बंदर बांट की पोल
खुटार शाहजहांपुर। खुटार की ग्राम पंचायत हरनाई में ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान ने कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के कंप्यूटर की मरम्मत के लिए करीब 11 हजार रुपए निकाले हैं जो संदेह के घेरे में हैं।
जब पंचायत सहायक से कंप्यूटर रिपेयर के बारे में दूरभाष के माध्यम से जानकारी की गई तो पहले उन्होंने बताया कि इसके बारे में प्रधान ही बता सकते हैं लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अभी तक कभी कंप्यूटर खराब हुआ तो दबी जुबान बोली कि अभी तक तो नहीं करीब वर्ष 2022–23 में कंप्यूटर खरीदा गया था पंचायत सहायक की दबी जुबां होना भी लाजमी है क्योंकि ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान के बिना मानदेय भी नहीं मिल पाएगा।
इतनी जल्दी कंप्यूटर की रिपेयर होना या हार्ड डिस्क में प्राब्लम आना भी घटिया सामग्री की खरीद की ओर इशारा कर रहा है।
कंप्यूटर को कब्जे में लेकर यदि टेक्निकल जांच कराई जाए तो पता चल सकता है कि रिपेयर हुई है या नहीं।
ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि कंप्यूटर खराब हुआ था जिसकी मरम्मत कराई गई है कंप्यूटर कब खरीदा गया था इसकी जानकारी नहीं है।



