Shahjahanpur news : अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, एक रेफर
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

shahjahanpur
9:14 PM, February 21, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार को खुटार पुवायां मार्ग तथा मैलानी मार्ग पर हुए अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा एक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव छितौनिया निवासी संजीव कुमार पुत्र मैकूलाल अपनी रिश्तेदारी खुटार क्षेत्र के गांव सलनहा बाइक से आएं हुए थे जहां से वह वापस अपने घर जा रहें थे।कि तभी अचानक उनकी
बाइक अनियंत्रित होकर मैलानी रोड स्थित ओवर ब्रिज के नीचे डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला रेफर कर दिया। साथ ही क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां निवासी रमेश कुमार अपने पुत्र आदित्य के साथ खुटार किसी कार्य से आ रहे थे तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के पास खुटार से पुवायां की और जा रहे एक बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे पिता व पुत्र दोनों घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार लाया गया जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी ।



