Shahjahanpur news : ग्राम विकास अधिकारी ने यूजीसी बिल की सपोर्ट में डाली पोस्ट
खुटार में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेक शील पाल ने शोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने यूजीसी बिल का समर्थन किया है।

shahjahanpur
6:41 PM, January 26, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
* लगा कर्मचारी आचरण क़ानून उलंघन का आरोप,हिन्दू युवा संगठन उत्तर प्रदेश(अ)ने दिया ज्ञापन, कार्यवाही की मांग
खुटार शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेक शील पाल ने शोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने यूजीसी बिल का समर्थन किया है उनके इस कृत्य को कानून के विरुद्ध बताया जा रहा है आरोप लगाया जा रहा है कि इस पोस्ट के माध्यम से उनके द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उलंघन किया गया है।
हिन्दू युवा संगठन उत्तरप्रदेश(अ)के संस्थापक अवनीश मिश्रा ने उनके इस कृत्य और नियमावली उलंघन पर आपत्ति जताई है उन्होंने कहा है कि उनकी यह पोस्ट हिन्दुओं में विखंडन का काम कर सकती है सरकारी कर्मचारी को अपनी मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। संगठन के पदाधिकारी होने के नाते उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है।
इस सम्बन्ध में ग्राम विकास अधिकारी विवेक शील पाल का कहना है कि उन्होंने सरकार के क़ानून का प्रचार किया है यदि किसी को आपत्ति है तो मैं अपनी पोस्ट हटा लूंगा।
इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी खुटार ने बताया है कि ज्ञापन मिला है मुख्यालय से बात की जायगी कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुसार कार्यवाही भी होगी इसकी जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।



