Sonbahdra News : मजदूर के लाल का कमाल! समीक्षा अधिकारी बन बढ़ाया जिले का मान

कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य स्पष्ट हो तो कठिन से कठिन राह भी मंजिल तक पहुंचा देती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है सोनभद्र जिले के एक आदिवासी युवा अयोध्या प्रसाद ने। ग्राम पंचायत सचिव....

news-img

समीक्षा अधिकारी अयोध्या प्रसाद....

sonbhadra

9:55 PM, April 6, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश कुमार (संवाददाता)

दुद्धी । कहते हैं कि जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य स्पष्ट हो तो कठिन से कठिन राह भी मंजिल तक पहुंचा देती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है सोनभद्र जिले के एक आदिवासी युवा अयोध्या प्रसाद ने। ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम में अयोध्या प्रसाद ने 313वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन समीक्षा अधिकारी (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर हुआ है। अयोध्या प्रसाद दुद्धी तहसील क्षेत्र के बैरखड़ गांव के निवासी हैं। उनके पिता रामधनुकी एक साधारण परिवार से हैं और मजदूरी कर अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाया। अयोध्या प्रसाद ने वर्ष 2008 में चुनार (मिर्जापुर) से हाईस्कूल, 2010 में वाराणसी से इंटरमीडिएट तथा 2013 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 2014 से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।

जनपद न्यूज Live से फोन पर बातचीत में अयोध्या प्रसाद ने बताया कि एक साधारण ग्रामीण और आदिवासी परिवार से आने वाले युवाओं के लिए बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करना आसान नहीं होता, लेकिन निरंतर प्रयास और धैर्य से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मित्रों और शुभचिंतकों को दिया, जिन्होंने कठिन समय में भी उनका मनोबल बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि वह सिविल सेवा की छह मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। वर्ष 2024 में उनका चयन वन दरोगा और राजस्व लेखपाल के पद पर भी हुआ था, जिसमें उन्होंने राजस्व लेखपाल के पद पर करीब छह माह तक घोरावल तहसील में कार्य किया। दिसंबर 2024 में उन्होंने प्रयागराज जिले के मेजा ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर ज्वाइन किया। वहीं कार्य करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने RO/ARO 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया तो उनका चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हो गया।

अयोध्या प्रसाद का कहना है कि उनका अंतिम लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना है और वह इस दिशा में लगातार प्रयास करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.