Sonbhadra Accident News : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, घर में छाया मातम
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक की इलाज के दौरान मौत मचा कोहराम (दुद्धी/सोनभद्र) कोतवाली क्षेत्र से सटे जाबर गांव के जयसवाल होटल के पास बीती रात्रि लगभग 10:00 एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो सड़क

sonbhadra
8:42 PM, March 28, 2026
सड़क दुर्घटना का शिकार हुए युवक की इलाज के दौरान मौत मचा कोहराम
दुद्धी,सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र से सटे जाबर गांव में बीती रात्रि एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो सड़क पर गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटे आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया।बताया जाता हैं कि संदीप कुमार यादव उम्र (24)पिता स्व0 रामकेश यादव निवासी ग्राम टेढ़ा रामनवमी के दिन अपने रिस्तेदार सोनडीहा झारखण्ड से आ रहा था,आते वक्त जाबर गांव में एक होटल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया , युवक घायल अवस्था में ही अपने घर रात्रि में चला गया, घायल युवक अपने घर के दरवाजे में प्रवेश कर ही रहा था कि इस दौरान वह बेहोश हो गया। बेहोसी हालत में परिजनों के द्वारा रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ सुनील ने युवक का प्राथमिक उपचार कर चेहरे व सर पर गंभीर चोटे आने की वजह से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां एंबुलेंस के द्वारा युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान युवक की शनिवार को लगभग 4:00 बजे भोर में मौत हो गई।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ,मृतक युवक का एक ढेड़ वर्ष का मासूम बच्चा हैं,तीन वर्ष पहले युवक की शादी हुई थी।मासूम बच्चे के सर से पिता का साया उठ जाने से ग्रामीण हतप्रध हैं । ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 6 साल पहले युवक के पिता की मृत्यु अकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी। 6 साल के अंदर ही दो लोगों की मृत्यु से परिवार बिखर गया हैं। मृतक युवक का शनिवार की शाम कनहर नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया।



