Sonbhadra News : बरगवां में 10 दिवसीय मैच का समापन, नई बाजार ने जीता टूर्नामेंट
ग्राम पंचायत बरगवां में 10 दिवसीय मैच का समापन हो गया। जिसमें कुल टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों की संख्या 32 रही। शुक्रवार को फाइनल में पहुंचने वाली टीम बरगवां व नई बाजार के साथ मैच खेला गया।

sonbhadra
6:25 PM, February 20, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत बरगवां में 10 दिवसीय मैच का समापन हो गया। जिसमें कुल टूर्नामेंट में शामिल होने वाली टीमों की संख्या 32 रही। शुक्रवार को फाइनल में पहुंचने वाली टीम बरगवां व नई बाजार के साथ मैच खेला गया। जिसमें पहले बरगवां ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 80 रन बनाकर आउट हो गई।जिसके जवाब में नई बाजार की टीम ने 8.3 ओवर में ही 80 रन को बना लिया और मैच को अपने कब्जे में कर नई बाजार में शानदार प्रदर्शन किया ।
आज के मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे संतोष मिश्रा बरगवां, सुनील तिवारी टापू, महेंद्र केसरी गोठानी, राजबली सिंह, रामचंद्र, विजय सिंह, केशव करगारा बरगवां के पूर्व प्रधानअजय सिंहऔर बहुत से ग्रामीण मौजूद रहे।



