Sonbhadra News : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर निकाली जागरुकता रैली...अग्निवीरों को दी श्रद्धांजलि

अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा उरमौरा स्थित अग्निशमन केंद्र परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के....

news-img

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएफओ श्रीराम साहनी.......

sonbhadra

10:26 PM, April 14, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर मंगलवार को अग्निशमन विभाग द्वारा उरमौरा स्थित अग्निशमन केंद्र परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” थीम के तहत अग्निसुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने किया। इस दौरान 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के डाकयार्ड में शहीद हुए 66 अग्निवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। अग्निशमन वाहनों के साथ निकली यह रैली बढ़ौली चौराहा, सिविल लाइन और महिला थाना तिराहा होते हुए पुनः केंद्र पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान लोगों को आग से बचाव के प्राथमिक उपायों और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने मुंबई की घटना का उल्लेख करते हुए जवानों को जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्य निभाने का संकल्प दिलाया। वहीं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव ने अग्निशमन सेवा दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अवसर पर जिले में तीन दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने आमजन और विशेष रूप से किसानों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ती हैं, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खेतों में फसल अवशेष जलाने से बचें, बिजली के तारों और उपकरणों की नियमित जांच कराएं तथा ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखें। घरों और प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करें और आपात स्थिति में तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दें साथ ही सहज मार्ग की भी जानकारी अवश्य दें। सजगता और सतर्कता ही आगजनी की घटनाओं से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

इस दौरान लीडिंग फायरमैन उदय नारायण, राजेंद्र कुशवाहा, चालक लालचंद, फायरमैन अश्वनी, शनि, प्रवीण, विश्वजीत, सूरज, राकेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.