Sonbhadra News : बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, बड़ी दुर्घटना टली, पुरुष महिला बच्चों सहित दर्जन भर चोटिल
हाथीनाला थाना क्षेत्र के दुद्धी मार्ग पर एक बोलेरा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । जिसमें सवार महिला पुरुष बच्चों सहित दर्जन भर लोग चोटिल हो गए लेकिन एक बड़ी हादसा घटना टल गई ।

sonbhadra
1:04 AM, April 15, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के दुद्धी मार्ग पर एक बोलेरा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । जिसमें सवार महिला पुरुष बच्चों सहित दर्जन भर लोग चोटिल हो गए लेकिन एक बड़ी हादसा घटना टल गई ।
हाथीनाला स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे दुद्धी मार्ग पर एक बोलेरो सड़क पर पलट गई।
जिसमें सवार अनिल कुमार पुत्र राजबली सिंह उम्र 40 वर्ष, महिपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण प्रसाद उम्र 30 वर्ष ,प्रीति पत्नी अनिल सिंह उम्र 27 वर्ष,लक्ष्य पाल पुत्र अनिल सिंह उम्र 7 वर्ष,अनन्या पुत्री अनिल सिंह उम्र 2 वर्ष, राजकुमारी पत्नी महिपाल सिंह उम्र 23 वर्ष, खुशबू पुत्री महिपाल सिंह उम्र 6 माह निवासीगण दुभान थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ,रश्मि पुत्री धनवंत सिंह 14 वर्ष ,राजकुमारी पत्नी धनवंत सिंह उम्र 35 वर्ष ,आयुष पुत्र धनवंत सिंह उम्र 3 वर्ष, लीलावती पत्नी विष्णु कांत उम्र 30 वर्ष ,ज्योति पुत्री विष्णु कांत उम्र 8 वर्ष ,अंशु पुत्र विष्णु कांत उम्र 5 वर्ष, रामपाल पुत्र स्व रामदुलार उम्र 40 वर्ष ,अंशु पुत्र विष्णु कांत उम्र 5 वर्ष निवासी चक्रीय निवासी चक्रीय थाना मोरवा सिंगरौली मध्य प्रदेश सभी लोग ग्राम दुभान थाना दुद्धी से डाला स्थित वैष्णो मंदिर जा रहे थे हाथीनाला से करीब 4 किलोमीटर पहले दुद्धी मार्ग के मोड पर बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार सभी लोगों मामूली रूप से चोटिल हो गए।
थाना प्रभारी हाथीनाला नागेश सिंह ने बताया कि सभी घायलों को पुलिस द्वारा दुद्धी सीएचसी दवा इलाज करवा दिया गया है उनके परिजन दुभान से आ गए हैं ।



