Sonbhadra News : तथाकथित सपा नेता की दबंगई, स्वास्थ्य कर्मी से करता था छेड़छाड़, मना करने पर दी पति की हत्या की धमकी, FIR दर्ज

प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से लगातार सख्त कदम उठाने और अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सामने आ रही घटनाएं इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। रॉबर्ट्सगंज......

news-img

sonbhadra

12:14 AM, April 11, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

खुद को सपा नेता बताकर दबाव बनाने का आरोप

सपा जिलाध्यक्ष बोले, आरोपी का संगठन से नहीं है कोई संबंध 

सोनभद्र । प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से लगातार सख्त कदम उठाने और अभियान चलाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सामने आ रही घटनाएं इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने खुद को सपा नेता बताने वाले युवक पर छेड़छाड़, धमकी और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। उसका आरोप है कि बहुअरा निवासी सुरेश सिंह कुशवाहा पिछले कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था और मौका मिलते ही अश्लील व अभद्र टिप्पणियां करता था। कई बार आरोपी ने रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वहां से बचकर निकलने में सफल हो गई। वहीं जब पीड़िता ने इन हरकतों का विरोध किया तो आरोपी और ज्यादा आक्रामक हो गया। वह लगातार फोन कॉल और आपत्तिजनक संदेश भेजकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

महिला का आरोप है कि सात अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में भी आरोपी पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकी दी कि यदि वह अपने पति के साथ ड्यूटी पर आएगी तो वह उसके पति की हत्या करवा देगा और उसकी नौकरी भी खत्म करवा देगा। इस घटना के बाद से पीड़िता काफी दहशत में है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अब वह मजबूरी में अपने पति के साथ ही ड्यूटी पर आने-जाने लगी है।

इधर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने भी कोतवाली में तहरीर देकर स्पष्ट किया कि "आरोपी सुरेश सिंह कुशवाहा का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह पार्टी के किसी पद पर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति सपा का लेटर पैड छपवाकर आम लोगों तथा सरकारी व संविदा कर्मियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें कर उन्हें परेशान करता रहा है।"

इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि "महिला की तहरीर के आधार पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.