Sonbhadra News : आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के उद्देश्य से सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने और पात्र लाभार्थियों को जल्द लाभ पहुँचाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय ने CMO कार्यालय ने एक विशेष कंट्रोल रूम........

sonbhadra
9:20 PM, February 13, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने और पात्र लाभार्थियों को जल्द लाभ पहुँचाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय ने CMO कार्यालय ने एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसका उद्देश्य पेंडिंग आवेदनों का तेजी से निपटारा करना और कार्ड बनने में आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करना है, जिससे शत-प्रतिशत लाभार्थियों का कार्ड बन सके।
भले ही उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक आयुष्मान काॅर्ड बनाने वाला राज्य हो, परंतु अब भी कई जनपदों में काॅर्ड बनाने की रफ्तार सुस्त है। वहीं जनपद सोनभद्र की बात करें तो बीते दो सप्ताह में आयुष्मान कार्ड बनाने में मंडल में आखिरी स्थान पर है। बीते दो सप्ताह में मिर्जापुर में 8000, भदोही में 3800 जबकि सोनभद्र में 980 कार्ड बनाए गए हैं।
बताते चलें कि आयुष्मान भारत योजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। इसके तहत लाभार्थी को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन काॅर्ड बनता है। इस कार्ड से ही आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलती है।
सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय ने बताया कि "आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के उद्देश्य से कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें चार क्लर्कों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आईडी धारकों को फोन कर रिपोर्ट लेते रहेंगे। जनपद में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 68 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।"



