Sonbhadra News : गो रक्षा विभाग की बैठक संपन्न
रविवार को होटल सूर्या इंटर नेशनल रॉवर्ट्सगंज में गो रक्षा विभाग सोनभद्र की बैठक की गई ।

sonbhadra
4:57 PM, May 3, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
रविवार को होटल सूर्या इंटर नेशनल रॉवर्ट्सगंज में गो रक्षा विभाग सोनभद्र की बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने किया । जिसमें मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय कृषि प्रशिक्षण प्रमुख गो रक्षा विभाग चंद्रभान ने गो माता के संरक्षण संवर्धन के लिए बहुत आवश्यक बातें बताई । जिसमें गो रक्षा विभाग के पदाधिकारी और परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें, चंद्रभान ने बताया कि यदि गो रक्षा नहीं हुई तो हमारा अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा । क्योंकि हमारा जीवन गो माता के अधीन है और गो माता ही नहीं रहेंगी तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । उन्होंने गो शाला के निर्माण और गो निर्मित उत्पाद के बारे में बताया जिससे किसान समृद्ध हो सकते हैं बेरोजगारी दूर हो जाएगी और हमारा राष्ट्र उन्नत होगा देशवासी समृद्ध होंगे जिससे हमारी संस्कृति बची रहेगी और गो माता की भी रक्षा हो सकेगी। उन्होंने ये भी बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा कृषि प्रशिक्षण केंद्र में गो माता से संबंधित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे हम किसानों को प्रशिक्षण देकर देश को समृद्ध बना सकते हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य गो रक्षा गो पालन और गो आधारित कृषि रहा । उक्त अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय, प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन, जिला गो रक्षा प्रमुख जय प्रकाश दुबे, जिला सहमंत्री संतोष पांडेय, जिला सत्संग प्रमुख कृष्ण भूषण पाण्डेय, जिला सह गो रक्षा प्रमुख मनीष तिवार ,्र खंड अध्यक्ष श्रवण सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




