Sonbhadra News : अज्ञात महिला की मौत, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

चोपन कस्बे में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा..

news-img

sonbhadra

9:52 PM, April 17, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता) 

चोपन (सोनभद्र) । चोपन कस्बे में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन से पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला मृत अवस्था में अस्पताल में पड़ी हुई है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक राम ज्ञान सिंह यादव तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पता चला कि उक्त महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और चोपन कस्बे में इधर-उधर घूमती रहती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोन नदी पुलिया के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आपातकालीन सेवा 112 को दी, जिसके बाद 112 के जवान महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों को बुलाकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद क्षेत्र में व्हाट्सएप के माध्यम से महिला की फोटो प्रसारित कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मीडिया से भी अपील की गई है कि खबर को प्रकाशित कर पहचान में सहयोग करें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल मामले में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना चोपन से संपर्क कर सूचित करें, जिससे मृतका की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.