Sonbhadra News : निर्माण कार्यों में शिथिलता पर गिरेगी गाज, डीएम का अल्टीमेटम
जनपद में विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जमीनी हकीकत परखने के लिए खुद मौके पर पहुंचे डीएम ने साफ कर दिया है कि अब निर्माण............

sonbhadra
5:57 PM, April 28, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में विकास कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जमीनी हकीकत परखने के लिए खुद मौके पर पहुंचे डीएम ने साफ कर दिया है कि अब निर्माण कार्यों में ढिलाई या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थर्ड पार्टी से कराई जाएगी भवन निर्माण के गुणवत्ता की जांच -
इस दौरान नवागत डीएम ने आज टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, पर्यटन कार्यालय और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लोढ़ी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए साथ ही कार्यस्थल पर श्रमिकों से जुड़े सभी रजिस्टर अद्यतन रखने और निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पर्यटन कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने फिनिशिंग कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि भवन का उपयोग जल्द शुरू किया जा सके।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लोढ़ी के निर्माण कार्य में लाए तेजी -
वहीं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लोढ़ी के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता यूपी सिडको को निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए और तय समयसीमा में निर्माण पूरा किया जाए।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही -
नवागत डीएम ने दो टूक कहा कि यदि किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिशासी अभियंता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये रहे मौजूद -
इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



