Sonbhadra news : सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरण
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरण किया गया।

sonbhadra
7:18 PM, February 3, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) डाला बाड़ी स्थित मां हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलाश) के प्रदेश महासचिव/ भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक/ प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनीत पांडेय के नेतृत्व में महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक निर्भय चौधरी ,एस एस एस फाउंडेशन के संस्थापक शिवम मिश्रा ,बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद भरद्वाज , प्रशांत पाल और डाला नगर पंचायत सभासद अवनीश पांडेय आदि सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे।
महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक निर्भय चौधरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आयोजित किए गए लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलाश) के प्रदेश महासचिव/ भारत राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक/ प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनीत पांडेय के नेतृत्व में महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक निर्भय चौधरी ,एस एस एस फाउंडेशन के संस्थापक शिवम मिश्रा ,बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद भरद्वाज , प्रशांत पाल और डाला नगर पंचायत सभासद अवनीश पाण्डेय आदि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले व देश की संस्कृति की मनमोहन प्रस्तुति देने वाले विद्यालय के बच्चों को कॉपी पेंसिल आदि पठन-पाठन से संबंधित सामग्री वितरण कर पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया गया । इस दौरान स्कूल के बच्चों सहित अभिभावक व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे ।



