Sonbhadra News : डीएम का सख्त फरमान - जमा किया पेट्रोल-डीजल और गैस तो होगी सख्त कार्रवाई
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अचानक आपूर्ति बंद होने की आशंका से गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगने लगी है। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बाधित होने व महंगे......

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह......
sonbhadra
11:35 PM, March 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अचानक आपूर्ति बंद होने की आशंका से गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगने लगी है। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति बाधित होने व महंगे होने की अफवाह के बीच पेट्रोल पंपों पर भी तेल लेने के लिए भीड़ लग रही है। अफवाहों से मची अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम बी0एन0 सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है साथ ही जनपद के सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
'शून्य स्टॉक' का बोर्ड लगाने पर होगी कार्यवाही -
जिलाधिकारी ने अपने आदेश में साफ कहा है कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। किसी भी दशा में पंप या एजेंसी पर 'शून्य स्टॉक' (Zero Stock) का बोर्ड नहीं लगाया जाना चाहिए। यदि कृत्रिम अभाव पैदा करने या जमाखोरी की शिकायत पाई गई, तो संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मनमाने दाम और तौल में गड़बड़ी पर रहेगी नजर -
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि "किसी भी उपभोक्ता से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे न वसूले जाएं और न ही तौल में कोई कमी की जाए। यदि किसी भी रिटेल आउटलेट पर तय मात्रा से कम ईंधन बेचे जाने की शिकायत मिलती है, तो यह दंडनीय अपराध माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का फायदा उठाकर अनुचित लाभ कमाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
तेल कंपनियों को भी निर्देश -
जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL, Reliance, Nayara) के क्षेत्रीय समन्वयकों को भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे निरंतर तेल कंपनियों के संपर्क में रहें और जिले में ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था पर पैनी नजर रखें। डीएम ने आम जनता से भी अपील किया कि यदि कोई पंप संचालक मनमानी करता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी जाए।



