Sonbhadra News : पांच जायरीन हज के लिए रवाना
हाजी वकील अहमद ने बताया कि अल्लाह के प्यारे नबी ने फरमाया है कि हज़ और उमराह की मुकद्दस इबादत हर मुस्लिम के लिए अहम हैं। जीवन में यह मौका जब भी मिलता है तो खुशी का सबब माना जाता है।

sonbhadra
8:20 PM, April 24, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । बृहस्पतिवार की शाम पांच जायरीन मो. अशफाक अहमद, मो. वाहिद खान ,अकबरी खातुन,अरबाब अली शाद, रकबत अली शाद, हज़ के लिए रवाना हुए। सभी जायरीन चोपन रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी द्वारा लखनऊ और तत्पश्चात लखनऊ एयरपोर्ट होते हुए सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। इस दौरान हज़ पर जाने वाले जायरीन फुले नहीं समा रहे थे। इस खास मौके पर हाजी वकील अहमद ने बताया कि अल्लाह के प्यारे नबी ने फरमाया है कि हज़ और उमराह की मुकद्दस इबादत हर मुस्लिम के लिए अहम हैं। जीवन में यह मौका जब भी मिलता है तो खुशी का सबब माना जाता है। इस खास मौके पर रिजवान अहमद सुफियान अहमद, मुराद अहमद, निखिल राय, वाहिद, औरंगजेब, हनीफ कासीफ अहमद इत्यादि लोगों ने रेलवे स्टेशन चोपन पर हज़ करने जाने वाले जायरीनो को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक के गुंज और दुआओं के बीच रूखसती के भावुक लम्हों में लोगों ने जायरीनों की सफर की सलामती के लिए दुआ भी किया।



