Sonbhadra News : हर्षोल्लास से मना मिलाद उन नवी का त्यौहार
जामा मस्जिद से मिलाद उन नबी का त्यौहार ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ सैकड़ो महिला-पुरुषों की एक कतार निकलकर जामा मस्जिद पर पहुंच कर त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

sonbhadra
7:42 PM, September 5, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना अंतर्गत रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलैयाडिह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद से मिलाद उन नबी का त्यौहार ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ सैकड़ो महिला पुरुषों की एक कतार बद्ध रैली में रोड से निकलते हुए मुडिसेमर तिराहा, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, रेलवे स्टेशन तिराहा से होते हुए हलवाई गली, अपर बाजार, सब्जी गली, बैंक रोड से निकलकर पैठान टोला, बंधु नगर, नई बस्ती होते हुए पुनः जामा मस्जिद पर पहुंच कर त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान ने बताया कि आज मस्जिद से सुबह लगभग 8:00बजे सैकड़ो की तादाद में मौजूद लोगों के साथ जुलूस निकाला गया और पैगम्बर मोहम्मद के जीवन के साथ कुरान की शिक्षा दी गई।
मौलाना रुस्तम ने बताया कि यह त्यौहार इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों का प्रमुख त्यौहार में से एक है।इसका सीधा मतलब हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म दिन है।
इस दिन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद करने व उनके द्वारा बताए गए मार्ग को अपने जीवन में उतरने को लेकर जुलूस निकाला जाता है। इस दिन ईद जैसे त्यौहार की भांति एक दूसरे को गले लगा कर बधाइयां दी जाती है और पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया जाता है।इस दिन जरूरत मंदो को मदद दिया जाता है।
इस दौरान मौलाना अनीस, रफीक अंसारी, इम्तियाज अहमद खान, अली अकबर, आरफीन, मुर्तुजा, सईद आदि लोग अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार निगरानी में साथ साथ चल रहे थे।