Sonbhadra News : पति ने पत्नी को रॉड से हमला कर उतारा मौत के घाट, कार्यवाही में जुटी पुलिस

स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार और बुधवार की दरमियानी देर रात पति द्वारा अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला करने के कारण पत्नी की मौत हो गई । उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी

news-img

sonbhadra

1:08 PM, March 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

विजय कुमार पटेल (संवाददाता) 

० सिरसोती ग्राम पंचायत के टोला महुआबारी की घटना

बीजपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार और बुधवार की दरमियानी देर रात पति द्वारा अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला करने के कारण पत्नी की मौत हो गई । उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी 

क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि देर रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि बीजपुर थाना अंतर्गत ग्राम महुआबारी में कन्हैया पुत्र केवल राम और उसकी पत्नी सुमन देवी के बीच विवाद हो गया । विवाद बढ़ने पर गुस्से में कन्हैया ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई । उन्होंने बताया कि घायल पत्नी को पुलिस द्वारा एन टी पी सी रिहंदनगर के धन्वंतरि अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । सीओ ने बताया कि आरोपी जिले के ही म्योरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है तथा अपनी ससुराल में रह रहा था । उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मृतका के शव का पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अन्य कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है । 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.