Sonbhadra News : राजवंशी देवी इंटर कालेज के इंटर के छात्र ने ज़िले के टापटेन में बनाया जगह
राजवंशी देवी इंटर कालेज में अध्यनरत इंटर का छात्र प्रिंस कुमार गुप्ता निवासी कोवडवा मिटिहिनिया ने इंटर की बोर्ड परीक्षा में 445 अंक प्राप्त करके जिले के टापटेन लिस्ट में 5 वां स्थान प्राप्त किया है।

sonbhadra
10:05 PM, April 23, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० राजवंशी देवी इंटर कालेज हर वर्ष जिले के टापटेन में रहता है शामिल
कोन (सोनभद्र) । शिक्षा क्षेत्र में अति पिछड़ा क्षेत्र जाने वाला कोन में संचालित राजवंशी देवी इंटर कालेज में अध्यनरत इंटर का छात्र प्रिंस कुमार गुप्ता निवासी कोवडवा मिटिहिनिया ने इंटर की बोर्ड परीक्षा में 445 अंक प्राप्त करके जिले के टापटेन लिस्ट में 5 वां स्थान प्राप्त कर अपने कालेज समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिले की टापटेन लिस्ट में नाम देखते ही कालेज के प्रबंधक जयप्रकाश चतुर्वेदी व प्रिंसिपल सुशील चतुर्वेदी ने प्रिंस कुमार गुप्ता को मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, व उज्जवल भविष्य कामना किया, प्रधानाचार्य सुशील चतुर्वेदी ने बताया कि कम संसाधन के बीच भी राजवंशी देवी इंटर कालेज से प्रति वर्ष एक छात्र का नाम जिले के टांप टेन में स्थान बनाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है जहां योग्य अध्यापकों द्वारा शिक्षण का फल है इस योगदान के लिए विशेष रूप से विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार जायसवाल का योगदान सराहनीय है।



