Sonbhadra News : प्रभारी मंत्री का सपा-कांग्रेस पर बड़ा वार, बोले - नारी सम्मान पर सेक रहे राजनीति और गाजीपुर में कर रहे नौटंकी

एक तरफ जहां प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक तापमान भी अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग........

news-img

AI जनरेटेड फोटो......

sonbhadra

9:00 AM, April 27, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । एक तरफ जहां प्रदेश के तापमान में  लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक तापमान भी अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप झड़ी लगा दी है। रविवार को जनपद दौरे पर सोनभद्र पहुंचे लकर टकराव के मोड में आ गई है। रविवार को जनपद दौरे पर सोनभद्र पहुंचे स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बिना लाग-लपेट सपा और कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें 'नारी विरोधी राजनीतिक चेहरा' करार दिया। उन्होंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण के खिलाफ खड़े होकर विपक्ष ने न सिर्फ कानून का विरोध किया, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान पर भी चोट पहुंचाई है और इसका जवाब अब आगामी चुनावों में जनता, खासकर महिलाएं, जरूर देंगी। उन्होंने सोनभद्र के सपा सांसद पर भी सीधा हमला बोलते हुए कहा कि “यहां के सांसद ने भी महिलाओं के हक के खिलाफ वोट देकर साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता सत्ता की राजनीति है, न कि महिलाओं का सम्मान।”

नारी वंदन कानून पर विपक्ष की सियासत बेनकाब -

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पारित नारी वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को सशक्त बनाने की ऐतिहासिक पहल है, लेकिन विपक्ष ने इसे भी राजनीतिक स्वार्थ के लिए रोकने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि "यदि विपक्ष ने अड़ंगा न लगाया होता तो आज महिलाओं को और ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल चुका होता। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ सुनियोजित राजनीति है।"

महिलाएं देंगी जवाब, बराबर होगा सियासी हिसाब -

मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सख्त लहजे में कहा कि "महिलाएं सब देख रही हैं और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देंगी। जो लोग नारी सम्मान के खिलाफ खड़े हैं, उन्हें जनता सबक सिखाएगी।"

गाजीपुर मामले पर भी गरजे मंत्री -

गाजीपुर की घटना को लेकर प्रभारी  मंत्री ने कहा कि घटना दुखद जरूर है, लेकिन जिस तरह सपा और कांग्रेस के लोग संवेदना की आड़ में भीड़ जुटाकर राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुमति 15-20 लोगों की थी, लेकिन सपा के सैकड़ों लोग पहुंचकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया यह इनकी असल राजनीति है।”

भीड़ लेकर आए तो राहुल भी रोके जाएंगे, नियम सबके लिए समान -

मंत्री ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी भीड़ के साथ राजनीतिक ड्रामा करने आएंगे तो उन्हें भी रोका जाएगा। कानून सबके लिए बराबर है कि कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.