Sonbhadra News : इकों पार्क में बन्दरों का तांडव, लाखों का नुकसान, वन विभाग पर उठे सवाल
बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गाँव स्थित चेतवा में बघेल फार्महाउस पर पर्यटकों के लिए घूमने को बनाए गए लाखों के नए तबेले शानदार इकों पार्क को जंगली बन्दरों के झुंड ने भारी क्षति पहुचाई है।

sonbhadra
5:45 PM, May 6, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गाँव स्थित चेतवा में बघेल फार्महाउस पर पर्यटकों के लिए घूमने को बनाए गए लाखों के नए तबेले शानदार इकों पार्क को जंगली बन्दरों के झुंड ने भारी क्षति पहुचाई है। पार्क के अंदर लगाए बनाए गए एसी रूम पर्यटकों को घूमने के लिए मनोरंजन के स्थान सीढ़ी बैठने के स्थल को बन्दरों ने तहस नहस कर दिया है।पार्क के मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि पार्क के आसपास आम अमरूद बेल कटहल सहित तमाम फलदार पेड़ पौधों को बन्दरों ने बर्बाद कर दिया है।बताया गया कि आयेदिन बन्दरों के आतंक की सूचना वन रेंज अधिकारी जरहा को दी गयी लेकिन महकमे की लापरवाही ने लाखों की लागत से बनाए गए पार्क को तहस नहस कर दिया और बन्दरों से निजात नही दिला पाएं।बताया गया कि क्षेत्र का एक मात्र खूबसूरत पार्क पर्यटकों को खूब भाता था लोग यहां आकर परिवार सहित घण्टों समय ब्यतीत करते थे लेकिन बन्दरों ने यहॉं लम्बे समय से अपना डेरा डाल रखा है जिसके कारण अब यह पार्क बर्वाद हो चुका है।लोग इस बर्वादी का जिम्मा वन महकमा को मांन रहे हैं बताया गया कि अगर वन कर्मी समय रहते बन्दरों के झुंड को जंगलो में खेद कर भगा देते तो यह सार्वजनिक पार्क बर्वाद होने से बच जाता।यही नही बन्दरों के प्रकोप का शिकार गरीब गुरबा तबके के लोग भी हुए है गाँव मे गरीबो का खपरैल घर बर्वाद हो चुका है फल सब्जी आदि की फसल चौपट हो चुकी है लोग अपनी किस्मत को कोष रहे हैं तो कुछ लोग मजबूर हो कर चुप बैठ गए हैं।रेंजर जरहा राजेश सिंह ने बताया कि बन्दरों को पकड़ने के लिए ऐसा कोई संसाधन नही है लेकिन मैं कर्मचारियों को लगा कर जंगलो में भगाने के लिए प्रयास करूंगा।




