Sonbhadra News : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बोले विपक्ष दल के नेता- सब मशीनरी का खेल है
शिक्षक सभा के एमएलसी तथा विपक्ष दल के नेता लाल बिहारी यादव का सोनभद्र आगमन हुआ। सोनभद्र आगमन पर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ से उनकी मुलाकात हुई साथ ही में अपने निर्वाचित क्षेत्र का भ्रमण किया।

sonbhadra
6:49 PM, May 6, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । बुधवार को शिक्षक सभा के एमएलसी तथा विपक्ष दल के नेता लाल बिहारी यादव का सोनभद्र आगमन हुआ। सोनभद्र आगमन पर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ से उनकी मुलाकात हुई साथ ही में अपने निर्वाचित क्षेत्र का भ्रमण किया। इसी क्रम में मधुपुर में स्थित स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि सब मशीनरी का खेल है तथा लोकतंत्र का हनन हुआ है। साथ ही में महिला सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद रवि किशन के अभद्र टिप्पणी का विरोध करते उन्होंने कहा कि अमर्यादित शब्द बीजेपी के द्वारा ही बोला जाता है, बीजेपी केवल दिखावे के लिए महिलाओं के साथ है, उन्होंने कहा कि भगवान राम की जब मूर्ति अयोध्या में स्थापित हो रही थी तो महिला होने के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नहीं बुलाया गया, उन्होंने कहा कि केरल एक शिक्षित प्रदेश है, भारत में सबसे ज्यादा साक्षरता वाला राज्य है वहां के लोग अपने मतों की कीमत जानते हैं कि किसको वोट देने से हमारा लाभ है इसीलिए वहां की जनता ने बीजेपी का बहिष्कार किया और अन्य दलों को जीताने का काम किया, आगे उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष ईवीएम मशीन का विरोध कर रही है, और आगे भी यह जारी रहेगा हम आगे भी ईवीएम से चुनाव न करने तथा वैलेट पेपर से चुनाव करने की मांग करते है, इस दौरान शिक्षा सभा के एमएलसी तथा विपक्षी दल के नेता लाल बिहारी यादव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मधुपुर अजीत कुमार पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीनारायण कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन कुमार मौर्य, पूर्व प्रधान उमेश कुमार पाल, राजेश, रामकिशोर, जयसिंह मौर्य, विवेक कुमार, निरंजन पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे,




