Sonbhadra News : डॉ बाबा साहेब की 135 वीं जयंती मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

विंढमगंज थाना परिसर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

news-img

सोनभद्र

8:07 PM, April 12, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ,बाबा साहेब की 135वीं जन्म जयंती मनाने को लेकर विंढमगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब की जयंती को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। 

थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि जयंती के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जुलूस, कार्यक्रम या सभा आयोजित करने वाले सभी लोग पूर्व सूचना देकर प्रशासन से अनुमति प्राप्त करें और निर्धारित नियमों का पालन करें। साथ ही, ध्वनि प्रदूषण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

इस अवसर पर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की भी योजना बनाई गई। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.