Sonbhadra News : 10 गोवंश को वध के लिए झारखंड ले जा रहे 3 तश्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार को मुखबिरी सूचना मिलते ही कोन पुलिस ने घेराबंदी कर झरिया नाला के पास से 10 गोवंश को झारखंड ले जाते समय 3 तश्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra
9:30 PM, March 15, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । रविवार को मुखबिरी सूचना मिलते ही कोन पुलिस ने घेराबंदी कर झरिया नाला के पास से 10 गोवंश को झारखंड ले जाते समय 3 तश्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जितेन्द्र यादव खरीद, सुनील कुमार कुमरवार, हरिदास उरांव के खिलाफ गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चकरिया के झरिया नाला जंगल की ओर से पशुओं को बेचने के लिए झारखंड ले जाने की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर तीनों पशु तश्करो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है । गिरफ्तार करने वाले में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक के अलावा चौकी प्रभारी चकरिया शिवप्रकाश यादव, मूली यादव,विनय कुमार यादव, विनय कुमार सिंह शामिल रहे।



