Sonbhadra News : नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासी घमासान, भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल–अखिलेश का पुतला

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा....

news-img

sonbhadra

11:38 PM, April 18, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी  और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  का पुतला दहन किया।

जिला महामंत्री डॉ0 रूबी गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे महत्वपूर्ण संविधान संशोधन बिल को पारित न होने देना न केवल महिलाओं के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह ‘भारत माता’ के सम्मान पर सीधा आघात है।

डॉ0 रूबी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इस बिल को रोक दिया। उन्होंने इसे देश की मातृशक्ति के साथ धोखा बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश है।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा नहीं चाहतीं कि महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नारी शक्ति का अपमान करने वालों को जनता समय आने पर जवाब देगी।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बिल को जल्द पारित कराने की मांग की।

इस मौके पर अमरावती, चंद्रावती, लक्ष्मी, आशा देवी, मुन्नी सोनी, हीरावती, पार्वती, भागीरथी, यशोदा, कमला, निर्मला, रानी, बरखा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.