Sonbhadra News : महिला सशक्तिकरण पर गरमाई राजनीति, भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, विपक्ष का किया पुतला दहन
भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने....

sonbhadra
4:20 PM, April 22, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनभद्र द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर विरोध जताया। प्लेकार्ड के माध्यम से भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने संदेश को प्रभावी ढंग से रखा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय ने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा इस बिल का विरोध करना उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन विपक्ष की राजनीति इस दिशा में बाधा बन रही है।"
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को राजनीतिक अधिकार देने वाला ऐतिहासिक कदम है। विपक्ष बार-बार इस पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि यह बिल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जहां तक लागू होने में देरी का सवाल है, यह प्रक्रिया संवैधानिक व्यवस्थाओं और परिसीमन से जुड़ी हुई है, जिसे पूरा होते ही इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। विपक्ष ने संशोधन के नाम पर बाधाएं खड़ी कर महिलाओं के अधिकारों को रोकने की कोशिश की है, लेकिन भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"
जिला मंत्री प्रमिला जायसवाल ने कहा कि "नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और समान भागीदारी का संकल्प है। जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ खड़े हैं। आज देश की महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। आने वाले समय में वे ऐसे विरोधियों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगी। भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं के उत्थान को प्राथमिकता दी है और यह अधिनियम उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।"
जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने कहा कि "कांग्रेस महिलाओं के नेतृत्व को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने की कोशिश जारी रही, तो आंदोलन और उग्र होगा तथा आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।"
इस मौके पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, बलराम सोनी, अमन वर्मा, विपिन तिवारी, कुंवर चतुर्वेदी, हिरेश द्विवेदी, संदीप सिंह, शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय, रोशन सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, मीनू चौबे, अरविन्द सोनी, रीतू अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



