Sonbhadra News : सदर विधायक ने किया पीडीए समाज को अपमानित - प्रमोद यादव
प्रदेश में एक तरफ जहां तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे के विवादित बयान से राजनीति गलियारे का भी तापमान चढ़ गया है। बीजेपी के सदर विधायक के विवादित...

सदर विधायक के विरुद्ध स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते सपाई.....
sonbhadra
7:55 PM, March 13, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रदेश में एक तरफ जहां तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे के विवादित बयान से राजनीति गलियारे का भी तापमान चढ़ गया है। बीजेपी के सदर विधायक के विवादित बयान दिये जाने के बाद अब सपा हमलावर हो गई है। सोशल मीडिया पर सदर विधायक को ट्रोल करने के बाद आज सपा कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर सदर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "बीजेपी विधायक भूपेश चौबे ने पीडीए समाज को गाली देने का काम किया है। जहां तक रहा बीजेपी के डिप्टी सीएम को ऑफर देने का सवाल तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें यह ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी में पीडीए समाज का कोई सम्मान नहीं है बल्कि सोनभद्र के सदर विधायक द्वारा पूरे पीडीए समाज को गाली व अपमानित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कभी कान पकड़ कर उठक बैठक करना हो या मतदाता की तेल मालिश करनी हो ये अक्सर ऐसी हरकते कर चर्चा में बने रहना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विरुद्ध उनका यह बयान भी इसी से प्रेरित है लेकिन आगामी चुनाव में सर्वसमाज इन्हें इनकी जगह दिखायेगा।"
इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह, मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, संदीप पटेल, सुरेश अग्रहरि, शौर्य त्रिपाठी, संदीप भारती, जुनैद अंसारी, सरोज शर्मा, राजू पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



