Sonbhadra news : नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी आयोजित, छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

नारी सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने की।

news-img

sonbhadra

7:08 PM, April 30, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय (संवाददाता)

ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में गुरुवार को नारी सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने की।

संगोष्ठी में छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिनका उद्देश्य निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

वक्ताओं ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में सुधार संभव है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संगोष्ठी के माध्यम से छात्राओं को समाज में अपनी भूमिका को समझने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Sponsored

सम्बंधित खबर

अपना जिला

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.