Sonbhadra News : काली पट्टी बांध शिया समुदाय ने मनाई 'काली ईद', जानें क्या है कारण
जिले में ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अनोखे तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त की। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांध, काले कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की और....

sonbhadra
6:49 PM, March 21, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अनोखे तरीके से अपनी भावनाएं व्यक्त की। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांध, काला कुर्ता पहनकर ईद की नमाज अदा की और दुनिया भर में हो रहे युद्ध के खिलाफ विरोध जताते हुए शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
इस दौरान ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से नमाज अदा की। कई लोगों ने अमेरिका और इजरायल के झंडे को पैर से रौंदकर सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनई को श्रद्धांजलि दी और यह संदेश दिया कि वे मजलूमों के दुःख में बराबर के सहभागी हैं।
इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के नेता फरीद अहमद ने कहा कि "ईरान के साथ भारत के रिश्ते हमेशा से मैत्रीपूर्ण रहे हैं और आज देशभर में इंसाफ पसंद लोग काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा कर रहे हैं, ताकि दुनिया को यह बताया जा सके कि हम मजलूमों के साथ खड़े हैं और जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।"
वहीं मुस्लिम समुदाय के नेता हिदायतुल्ला खान ने आरोप लगाया कि "अमेरिका और इजराइल की नीतियों के कारण दुनिया में बेगुनाहों का खून बह रहा है। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं ने पूरी इंसानियत को झकझोर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार ईद सादगी के साथ मनाई जा रही है।"



