Sonbhadra News : IGRS में सोनभद्र पुलिस नंबर-1, 20 थानों ने शत प्रतिशत अंक लेकर बनाया रिकॉर्ड
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माह अप्रैल के मूल्यांकन....

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
6:26 PM, May 8, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माह अप्रैल के मूल्यांकन में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही। जिले के 22 थानों में से 20 थानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा कर लंबित मामलों और कमियों को चिन्हित किया गया तथा उनमें सुधार कराया गया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए लगातार प्रोत्साहित किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, रायपुर, विण्ढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, हाथीनाला, पन्नूगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन तथा बीजपुर थाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में 100 अंक हासिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सोनभद्र पुलिस की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत शिकायत निस्तारण प्रणाली को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश दिए।




