Sonbhadra News : निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा से स्वास्थ्य की ओर बढ़ते कदम

पतंजलि महिला योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर स्टेडियम, ओबरा के मैदान में निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

news-img

sonbhadra

7:49 PM, April 9, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

 घनश्याम पांडे (संवाददाता) 

० 15 वर्षों से निरंतर सेवा, सैकड़ों साधकों को मिल रहा लाभ

ओबरा (सोनभद्र) । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध पतंजलि महिला योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर स्टेडियम, ओबरा के मैदान में निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

महिला समिति की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव एवं योग शिक्षिका शिवांगी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य पिछले लगभग 15 वर्षों से निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

09 अप्रैल 2026 को आयोजित कक्षा में नये साधकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राम-लखन जी, जो पैरों की समस्या से जूझ रहे हैं, तथा खैरटिया निवासी युवा साधक अनुराग, जिन्हें गांठ की परेशानी है, योग अभ्यास से लाभ ले रहे हैं। योग शिक्षकों का दावा है कि नियमित अभ्यास से लगभग 90 दिनों में सुधार संभव है।

जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को महिला योग समिति उत्तर प्रदेश पूर्व की राज्य प्रभारी बहन सुनीता जी एवं मंडल प्रभारी बहन रीना जी का सोनभद्र आगमन होगा। प्रातः काल रावटसगंज में योग यज्ञ-हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि सायंकाल अनपरा में योग कक्षा का निरीक्षण एवं योग शिक्षकों की बैठक होगी।

12 अप्रैल को जिला मीडिया प्रभारी प्रांजलि श्रीवास्तव के निवास पर हवन एवं योग शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसके बाद टीम बनारस के लिए प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर योग शिक्षक लालजी जी द्वारा साधक रामप्रसाद जी को साधना पथ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं वीरेंद्र योगी जी ने युवा साधक अनुराग को साधना काल पुस्तक प्रदान की।

कार्यक्रम में योग शिक्षक देवेश कुमार सिंह, बबलू प्रजापति, अनुराग, राम-लखन शर्मा, केशव एवं बहनों में गीता यादव सहित कई साधक उपस्थित रहे।

अंत में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है। यह जीवन जीने की कला, आध्यात्मिक साधना और रोगों से मुक्ति का सशक्त माध्यम है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.