Sonbhadra news : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई छात्रा, गंभीर रूप से घायल
चिरहुली मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक स्कूली छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

sonbhadra
9:11 AM, April 29, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र): चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी–मीतापुर मुख्य मार्ग पर स्थित चिरहुली मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक स्कूली छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, चिरहुली निवासी सुमन (17), पिता महेंद्र, रोज की तरह पैदल अपने स्कूल रघुनाथ प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जा रही थीं। इसी दौरान मारकुंडी से मीतापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चिरहुली मोड़ के पास उसे टक्कर मार दी।
हादसे में छात्रा के पैर समेत सर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।



