Sonbhadra News : वादा था गड्ढा मुक्त सड़क का, मगर नसीब में सुरक्षित सड़क तक नहीं

यह तस्वीर योगी सरकार में मंत्री संजीव गोंड के इलाके की है। सरकार का दावा था कि जनता को गड्ढा मुक्त सड़कें मिलेगी लेकिन खुद मंत्री के इलाके में जनता को सुरक्षित सड़क तक नसीब नहीं हुयी।

news-img

sonbhadra

10:12 AM, April 24, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शांतनु कुमार/घनश्याम पांडेय 

जुगैल (सोनभद्र) यह तस्वीर योगी सरकार में मंत्री संजीव गोंड के इलाके की है। सरकार का दावा था कि जनता को गड्ढा मुक्त सड़कें मिलेगी लेकिन खुद मंत्री के इलाके में जनता को सुरक्षित सड़क तक नसीब नहीं हुयी। ऐसा नहीं कि मंत्री के सज्ञान में नहीं लेकिन शायद इच्छा शक्ति की कमी या फिर अधि कारियों की मनमानी के आगे बेबस हैं। तभी तो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देती इस सड़क को जनता के लिए छोड़ दिया गया है। 

मामला जुगैल थाना क्षेत्र में महलपुर तिराहे से लेकर सिंदुरिया स्थित रेणुका नदी पुल का है। सड़क और पुल की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर पानी गिरने, बालू और गिट्टी के जमाव तथा पुल की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग का इस तरफ कभी ध्यान नहीं जा रहा हैं । लोगों का आरोप है कि महलपुर तिराहे के पास वाहनों को रोककर जिला पंचायत द्वारा रसीद काटने की प्रक्रिया के दौरान सड़क पर पानी गिरने से सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

उनका कहना है कि सबसे बड़ी परेशानी बाइक सवार को उठाना पड़ रहा है। वही लोगो द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर बालू और गिट्टी गिराने से अतिक्रमण जैसी स्थिति बन गई है, जिससे बड़े वाहन आते ही दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है ।  इसके अलावा सिंदुरिया में रेणुका नदी पर बने पुल की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। पुल के दोनों ओर बालू जमा होने से रास्ता सकरा हो गया है। ऐसे में बड़े वाहन के सामने छोटे वाहनों को जोखिम लेकर निकलना पड़ता है। इतना ही नहीं, पुल के कई हिस्सों में सरिया बाहर निकल आया है, जिससे आए दिन बाइक सवार सरिया में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर भी हो जाती है। सड़क और पुल पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि इसी मार्ग से अधिकारियों व मंत्री का आना-जाना भी लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते सड़क और पुल की सफाई व मरम्मत कराई जाए ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके। 


Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.