Sonbhadra News :आदिवासी छात्रा ने किया सोनाँचल स्कूल टॉप,हाई स्कूल में प्राप्त किया 535 अंक
आदिवासी छात्रा ने किया सोनाँचल स्कूल टॉप, हाई स्कूल में प्राप्त किया 535 अंक

टॉपर्स लिस्ट
sonbhadra
2:43 PM, April 24, 2026
आदिवासी छात्रा ने किया सोनाँचल स्कूल टॉप, हाई स्कूल में प्राप्त किया 535 अंक
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे के रामनगर में स्थित सोनाँचल इंटर कॉलेज में हाई स्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र कटौँधी गाँव में रहने एक आदिवासी छात्रा ने स्कूल टॉप की है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में छात्रा कविता पुत्री लक्ष्मण को 89 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ, जो अपने स्कूल में टॉप पर है जबकि दूसरे स्थान पर गरिमाराज पुत्री राजकुमार 88 प्रतिशत तथा तीसरे स्थान पर मनीष कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता ने हासिल किया है। उसी तरह इंटर में आशीष कुमार पुत्र चन्द्रमन ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि शिवकुमार पुत्र धर्मेंद्र दूसरे व दीप्ती भारद्वाज पुत्री धर्मेंद्र भारद्वाज ने कॉलेज में तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रौशन किया।कॉलेज के प्रबंधक आरपी श्रीवास्तव ने कॉलेज में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम कक्षा में भी टॉपर स्टूडेंट बनने की सलाह दी है।



