Sonbhadra news : ट्रक चालक को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर ट्रक चालक घायल
मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास पानी लेने गए ट्रक चालक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे ट्रक चालक घायल हो गया ।

sonbhadra
7:25 PM, February 3, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास पानी लेने गए ट्रक चालक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे ट्रक चालक घायल हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के मालोंघाट स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार की शाम ट्रक चालक थाना क्षेत्र नौगढ़ जिला चंदौली निवासी शोभनाथ यादव ट्रक से डाला से रेणुकूट की तरफ जा रहा कि टोल प्लाजा के पास शुलम शौचालय के सामने ट्रक को खड़ी कर बाल्टी लेकर सड़क पार कर पानी लेने गया और वापस आने के दौरान पिछे से एक बाइक सवार ने ट्रक चालक को धक्का मारकर घायल कर दिया जिसके उपरांत टोल प्लाजा के कर्मीयों द्वारा तत्काल अपने ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया दिया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया ।



