Sonbhadra News : सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
डाला चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रूट डायवर्जन कटिंग के पास हुई, जहां एक मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

sonbhadra
8:55 PM, April 12, 2026
घनश्याम पांडेय/एम शर्मा (संवाददाता)
चोपन/डाला (सोनभद्र) । डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रूट डायवर्जन कटिंग के पास हुई, जहां एक मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे ओमप्रकाश (निवासी डाला बारी) और रविन्द्र धर दुबे (पुत्र भोलाधर दुबे, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम महुआव पांडेय पनौली) एक ही बाइक से शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान वैष्णो मंदिर के पास सड़क पार करते समय एक मैजिक वाहन ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। संयोगवश उसी समय टीआई पुलिस की टीम मौके से गुजर रही थी, जिसने रुककर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया।
पुलिस ने हादसे में शामिल मैजिक वाहन को कब्जे में लेकर चोपन थाने भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



