टी20 वर्ल्ड कप : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
अहमदाबाद में रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की है। इस तरह भारत ने तीसरी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

ahmadabad
11:22 PM, March 8, 2026
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है । अहमदाबाद में रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की है। इस तरह भारत ने तीसरी टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी । फिन ऐलन के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका 31 रनों पर लगा। इसके बाद 32 रन पर कीवी टीम को दूसरा झटका लगा। हालांकि सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट एक ओर से टिके रहे. उन्होंने 26 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली । लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर सिमट गई।



