UP News : कौशांबी सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

news-img

kaushambi

6:53 PM, March 27, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर पिकअप गाड़ी से प्रयागराज से लौट रहे थे। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है।

बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली गांव निवासी दो वर्षीय शुभम पुत्र राजन का शुक्रवार को मुंडन संस्कार होना था। ऐसे में परिवार के लोगों ने एक पिकअप किराए पर बुक की। इसके बाद सभी पिकअप से प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मुंडन कराने पहुंचे। यहां मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी लोग पिकअप में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। लेकिन सैनी के डोरमा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.