UP News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 लोगों की मौत, 16 सवारियां घायल
लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो

lucknow
7:16 PM, February 23, 2026
लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर के सो जाने की वजह से इतनी बड़ी घटना घट गयी। फिल्हाल सभी बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।



