UP News : ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिला शव
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी । घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

fatehpur
10:22 PM, March 11, 2026
० मां, बेटा व देवर की हत्या
फतेहपुर । सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी । घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।
एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली की दो लोगों की हत्या कर दी गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । जहां कमरा अंदर से बन्द था और दो लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। एएसपी ने बताया कि जांच के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।
मृतकों की पहचान मां सुशीला श्रीवास्तव, बेटा कमल श्रीवास्तव और देवर सुनील श्रीवास्तव के रूप में हुई।बताया जा रहा है कि घटना के समय सुशीला का पति फतेहपुर शहर में अपनी बेटी के घर गया हुआ था।फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।



