दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत होने की खबर है।

delhi
12:19 PM, May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत होने की खबर है।
यह भीषण दुर्घटना दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार के बी ब्लॉक में चार मंजिला इमारत में टॉप फ्लोर पर रात लगभग 3:00 बजे के आसपास घटी।
आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी ।