Bihar News : बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, कल लेंगे शपथ
विधायक दल की बैठक में एनडीए की ओर से नीतीश कुमार और भाजपा की तरफ से विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ सभी का आभार जताया।

patana
9:07 PM, April 14, 2026
बिहार में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना जाना लगभग तय हो गया है। विधायक दल की बैठक में एनडीए की ओर से नीतीश कुमार और भाजपा की तरफ से विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ सभी का आभार जताया। बताया जा रहा है कि वह कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की थी और वर्ष 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री बने। इसके बाद उन्होंने जनता दल यूनाइटेड का रुख किया, जहां उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम किया।
साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा। अब तक वह तीन प्रमुख दलों के साथ जुड़ चुके हैं और दो बार पार्टी बदल चुके हैं, जो उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को दर्शाता है।



