Sonbhadra News : शिव भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु
नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने.....

sonbhadra
12:17 AM, April 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• शिव भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
• कलश यात्रा में लगे भोलेनाथ के जयकारे
• भगवा ध्वज लिए कलश यात्रा में शामिल हुए शिव भक्त
सोनभद्र । नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा शाम से नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा दूधेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई और संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर जाकर सम्पन हुई। इस कलश यात्रा में शिव पार्वती के वेश में सजे कलाकार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
शोभायात्रा के दौरान जहां महिलाएं सिर पर कलश धारण किए भगवान शिव के भक्तिमय गीत गाते हुए चल रही थी तो दूसरी ओर डीजे के भक्तिमय धुन पर युवा और युवतियों के पैर थिरक रहे थे। इस कलश शोभायात्रा में नगर के सभी वर्ग के लोग भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे।
इस अवसर पर कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, रामजी मोदनवाल, मंगल केसरी, राजेश जायसवाल, किशोरी केसरी, पवन केसरी, गोविंद केसरी, सचिन गुप्ता, प्रतिभा, संगीता गुप्ता, केसरी, उमा केशरी, किरण केशरी, सीमा केसरी, लक्ष्मी केसरी, बीना केसरी, सपना केसरी, शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, ऊषा देवी, अनीता देवी, निधि केसरी, आंचल केसरी, अंजना केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



