Shahjahanpur news : राजीव चौक पर उठ सकता है, यूजीसी के पक्ष में पोस्ट डालकर सचिव द्वारा किए गए कर्मचारी आचरण नियामवली उलंघन का मामला
पुवायां में राजीव चौक पर UGC कानून वापस लेने को लेकर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के पदाधिकारी बुद्धि शुद्धि हवन करने जा रहे हैं जिसमें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा।

shahjahanpur
6:19 PM, January 30, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
* पुवायां में राजीव चौक पर बुद्धि–शुद्धि हवन और ज्ञापन के कार्यक्रम में शामिल होने की हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के पदाधिकारियों ने की अपील
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार 31जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे पुवायां में राजीव चौक पर UGC कानून वापस लेने को लेकर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के पदाधिकारी बुद्धि शुद्धि हवन करने जा रहे हैं जिसमें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा यह जानकारी संगठन के संस्थापक अवनीश मिश्रा ने दी है उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की भी अपील की है।
बताते चलें कुछ दिन पूर्व खुटार में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेक शील पाल ने UGC के समर्थन में अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट डाली थी जिसे कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्ध बताते हुए अवनीश मिश्रा ने ज्ञापन दिया था लेकिन अभी तक उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
कयास लगाया जा रहा है कि इस मामले को भी राजीव चौक पर अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा सकता है।



